14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी साउथ अफ्रीका, 2 टेस्ट के साथ खेली जाएगी वनडे और टी20 सीरीज

Pakistan vs South Africa 2025: टी20 एशिया कप 2025 के खत्म होते ही पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका का सामना करेगी, जहां उन्होंने तीनों फॉर्मेट में चुनौती मिलने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
SA vs PAK T20 odi and Test Series 2025

अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी साउथ अफ्रीका की टीम (फोटो- ProteasMens)

PAK vs SA 2025: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम दो टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करेगी। टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-2027) का हिस्सा हैं। टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका 4 साल बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही है। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 12 से 16 अक्तूबर के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 20 से 24 अक्टूबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका आखिरी बार दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 2021 में पाकिस्तान आई थी, जिसमें उसे दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

SA करेगी WTC 2025-27 साइकल की शुरुआत

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद सैयद ने शनिवार को कहा, "हम अपने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से करेंगे। हम उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमारे खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, प्रशंसकों के लिए भी यह सीरीज रोमांचक होगी।" टेस्ट सीरीज के बाद तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

टी20 सीरीज के तीनों मैच 28 अक्तूबर, 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को खेले जाएंगे। पहला मैच रावलपिंडी और बाकी के दो मैच लाहौर में होंगे। वनडे सीरीज के तीन मैच 4, 6, 8 नवंबर को इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद में खेले जाएंगे। इस मैदान पर 17 साल बाद वनडे मैचों का आयोजन होगा।

साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 30 टेस्ट मैच खेले गए हैं। 17 मैच दक्षिण अफ्रीका जीती है और 6 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। 7 मैच ड्रॉ रहे हैं। पलड़ा दक्षिण अफ्रीका का भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 87 वनडे मैच खेले गए हैं। 52 मैच दक्षिण अफ्रीका और 34 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। 1 मैच का परिणाम नहीं निकला है। टी20 में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका बराबरी पर हैं। दोनों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं और दोनों टीमों ने 12-12 मैच जीते हैं।