
Pakistan vs Bangladesh T20 world cup 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 41वां मुक़ाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। एडीलेड ओवल ममें खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
बांग्लादेश ने टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं। वहीं, पाकिस्तान ने कोई बदलाव नहीं किया। पाकिस्तान को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली थी। फिर उसे जिम्बाब्वे ने 1 रन से हराया। इसके बाद टीम ने नीदरलैंड्स पर 6 विकेट पर दक्षिण अफ्रीका पर डीएलएस नियम से 33 रनों से जीत हासिल की। वहीं बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स पर 9 रनों से जीत हासिल कर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। फिर उसे दक्षिण अफ्रीका ने 104 रनों के बड़े अंतर से हराया। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 रनों से जीतने के बाद उसे भारत ने डीएलएस नियम से 5 रन से हराया।
टी20 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अभी तक 17 मुकाबले हुए हैं। इसमें बाबर आजम की टीम को 15 में जीत मिली है। शाकिब अल हसन की बांग्लादेश सिर्फ दो मैच को ही अपने नाम कर पाई है। बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी जीत 6 साल पहले 2016 में अपने घर में ही मिली थी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड में हुई ट्राई सीरीज में पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर 21 रन और 7 विकेट से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
पाकिस्तान - मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाहअफरीदी।
बांग्लादेश - नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, एबादोट हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान
Published on:
06 Nov 2022 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
