7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, देखने प्लेइंग 11

PAK vs NZ: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस टी20 वर्ल्ड कप में सिडनी में अब तक पांच बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई है। ऐसे में टॉस ने न्यूजीलैंड का साथ दिया है।

2 min read
Google source verification
136_1.jpg

Pakistan vs New Zealand 1st Semifinal T20 World cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मुक़ाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किए हैं।

इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सफर बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा है। पाकिस्तान ने सुपर 12 मुकाबलों की शुरुआत हार के साथ की। उन्हें पहले दो मुकाबलों में भारत और जिम्बाब्वे ने करारी शिखस्त दी। ऐसा रहा था था कि पाकिस्तान पहले ही राउंड में इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। लेकिन फिर टीम ने जोरदार वापसी कि और नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराकर वापसी की। छह नवंबर को सुपर-12 राउंड का आखिरी दिन था। नीदरलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीकी टीम से और पाकिस्तान का बांग्लादेश से होना था। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम हार जाती तो पाकिस्तान के लिए रास्ते खुल जाते। यहां भाग्य ने पाकिस्तान का साथ दिया। नीदरलैंड ने उलटफेर करते हुए अफ्रीकी टीम को परास्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली।

वहीं हमेशा की तरह इस बार भी न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म में हैं। ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड को मात देकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पाकिस्तान की अपेक्षा ज्यादा संतुलित है। न्यूजीलैंड की टीम केन विलियम्सन की कप्तानी में पिछले सात वर्षों में विश्वकप के तीन फाइनल 2015 और 2019 वनडे और 2021 में टी20 गंवा चुकी है। इस बार कप्तान विलियम्सन आगे बढ़कर खेल रहे हैं और उनके बल्लेबाज और गेंदबाज भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तानः बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
न्यूजीलैंडः केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।