29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैच के दौरान मैदान में घुसा दर्शक, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में एक अनोखी घटना देखने को मिली। इस घटना के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर की सभी तारीफ कर रहे हैं। जानिए पूरा मामला।

less than 1 minute read
Google source verification
Pakistan vs West Indies 2nd ODI fan entered ground shadab khan hugged

खान ने दिखाई नम्रता

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक खास वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर फैंस जरूर खुश हो जाएंगे। ये आम बात है कि अपने फेवरेट खिलाड़ी से मिलने के लिए कुछ फैंस मैदान के अंदर घुस जाते हैं। सिक्योरिटी द्वारा इन्हें मैदान से बाहर कर दिया जाता है और क्रिकेटर भी उस इग्नोर करता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फैन को गले लगा लिया।


शादाब खान ने जीता फैंस का दिल

दरअसल पाकिस्तान की बल्लेबाजी के समय एक फैन मैदान में घुस आया था और वो पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान से मिलना चाहता था। ये देखकर सभी हैरान हो गए थे। शादाब खान ने इस दौरान फैन को निराश नहीं किया और उसे प्यार से गले लगा लिया। इस समय कोविड-19 प्रोटोकॉल पूरी तरह लागू है। शादाब खान ने इस फैन के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। शादाब खान का ये वीडियो अब बहुत वायरल हो रहा है। फैंस शादाब की बहुत तारीफ कर रहे हैं। आप भी अगर इस वीडियो को देखेंगे तो मजा आ जाएगा।


वेस्टइंडीज के बल्लेबाज हुए ढेर

पाकिस्तान ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 275/8 का स्कोर बनाया था। कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक ने शानदार अर्धशतक लगाए थे। 276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने चार रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम 32.2 ओवर्स में केवल 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान ने ये मुकाबला 120 रनों से मैच अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें- Roman Reigns की बादशाहत अगले हफ्ते होगी खत्म, WWE को मिला अचानक नया चैंपियन!

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग