भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर तकरीबन ना के बराबर मुकाबले खेलती हैं। भारत-पाकिस्तान ICC के इवेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलता है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान भारत और पाक का मुकाबला हुआ था जहां बाबर आजम की कप्तानी पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया मुकाबला भले ही हार गई हो लेकिन, उस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने गजब की खेल भावना का परिचय दिया था। विराट कोहली (Virat Kohli) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) से जुड़ी एक तस्वीर उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें विराट पाकिस्तानी बल्लेबाज को गले लगा रहे थे।