2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी का पहला प्यार है Indian Army, 3 किस्से जो लगाते हैं इस बात पर मुहर

आर्मी डे (Army Day 2022) के इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहै है आईपीएल टीम सीएसके (CSK) के वर्तमान कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) से जुड़े वो किस्से जिन्हें सुनकर आपके दिल में धोनी के प्रति प्यार और बढ़ जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 15 Jan 2022, 11:07 AM IST

csk_captain_ms_dhoni_loves_indian_army.jpg

ms dhoni

आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है। 15 जनवरी को पूरे देश में आर्मी डे (Army Day 2022) सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह दिन हमारे लिए इस वजह से बेहद खास है क्योंकि आज ही के दिन साल 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी और भारतीय आर्मी के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। आईपीएल टीम सीएसके (CSK) के वर्तमान कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) का इंडियन आर्मी (Indian Army) के प्रति प्यार जग-जाहिर है। भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल शामिल धोनी कई मौकों पर इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं कि इंडियन आर्मी उनका पहला प्यार है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे वो 4 किस्से जो इस बात पर मुहर लगाते हैं कि धोनी का पहला प्यार इंडियन आर्मी ही है।

1) बलिदान बैज वाले ग्लव्स पहनकर मैदान पर उतरना: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 में हुए वर्ल्ड कप के पहले मैच में धोनी के विकेट कीपिंग ग्लव्स ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, धोनी जिस ग्लव्स को पहनकर विकेट कीपिंग कर रहे थे उसमें बलिदान बैज लगा हुआ था। धोनी के विकेट कीपिंग ग्लव्स को लेकर बाद में काफी कंट्रोवर्सी हुई थी लेकिन, फिर भी धोनी की इस बात से पूरा देश इंडियन आर्मी के प्रति उनके जज्बे का कायल हो गया था।


2) सैन्य टोपी में आए खेलते नजर:
साल 2019 में हुए पुलवामा अटैक ने भारत के लोगों को तोड़कर रख दिया था। 8 मार्च को टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलना था और इस मैच में पुलवामा अटैक में हुए शहीदों को ट्रिब्यूट देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी camouflage टोपी में खेलते हुए नजर आए थे। इंडियन आर्मी को स्पेशल तरीके से ट्रिब्यूट देने का यह आइडिया धोनी का ही था।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने चुनी अपनी ऑल-टाइम XI


3) आर्मी यूनिफॉर्म में लिया पद्मभूषण:
धोनी को साल 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। पद्मभूषण का सम्मान लेने धोनी इंडियन आर्मी की यूनिफार्म पहनकर गए थे। धोनी का कहना था बचपन से ही उनका सपना भारतीय सेना में जाने का था जो आज जाकर पूरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: 3 कारण आखिर क्यों साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से सीरीज हारा भारत