2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन तेंदुलकर ने चुनी अपनी ऑल-टाइम XI, 4 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर की ऑल-टाइम XI में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को जगह नहीं मिल पाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 14 Jan 2022, 2:26 PM IST

sachin_tendulkar_all_time_xi_no_place_for_virat_kohli_and_rohit_sharma.jpg

Sachin Tendulkar

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इंटरनेशल क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी इस खेल से जुड़े हुए हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक हैं वहीं वनडे में उन्होंने 18 हजार से ज्यादा रन बनाए हुए हैं। कई जाने माने प्रतिष्ठित वेब पोर्टल में छपी खबर के अनुसार बीते दिनों सचिन तेंदुलकर ने अपनी पंसदीदा ऑल-टाइम XI का चुनाव किया था। सचिन तेंदुलकर ने अपनी ऑल-टाइम XI में भारतीय खिलाड़ियों पर ही सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। सचिन तेंदुलकर की टीम में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर की टीम में सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज उनकी ऑल-टाइम XI में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।

सचिन तेंदुलकर की टीम में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग बतौर ओपनर नजर आ रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग का साथ निभाने के लिए भी सचिन ने एक भारतीय दिग्गज का ही चुनाव किया है। सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग सचिन की टीम में बतौर ओपनर शामिल हैं। वहीं नंबर 3 पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि नंबर 3 पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग और इंडिया के राहुल द्रविड़ काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।

वहीं सचिन तेंदुलकर की टीम में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी जैक्स कैलिस बतौर ऑलराउंडर नजर आ रहे हैं। जैक्स कैलिस इंटरनेशल क्रिकेट के सबसे महान आलराउंडर में से एक हैं। वहीं एडम गिलक्रिस्ट सचिन की टीम में विकेटकीपर की भूमिका में दिख रहे हैं। सचिन तेंदुलकर की टीम में 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जो तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा के 400 रनों का रिकॉर्ड

कुछ इस तरह से नजर आती है सचिन तेंदुलकर की ऑल टाइम इलेवन: वीरेंद्र सहवाग (भारत), सुनील गावस्कर (भारत), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), विवियन रिचर्ड्स(वेस्टइंडीज), जैक्स कैलिस, सौरव गांगुली(भारत), एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया), वसीम अकरम, हरभजन सिंह(भारत), ग्लेन मैक्ग्रा(ऑस्ट्रेलिया)।