19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर आया भारतीय लड़की का दिल, न्यूयॉर्क में की सगाई

रजा और पूजा ने न्यूयॉर्क में सगाई की है और दोनों अगले साल जनवरी- फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। पूजा न्यूयॉर्क में ही रहती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने भारतीय महिलाओं से शादी की है। अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन एक भारतीय महिला से शादी करने जा रहे हैं। 32 साल के रजा हसन ने भारतीय लड़की पूजा बोमन से लगाई कर ली है, जिसकी फोटो खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

दोनों ने न्यूयॉर्क में सगाई की है और दोनों अगले साल जनवरी- फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। पूजा न्यूयॉर्क में ही रहती हैं। रजा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, 'मैंने शादी के लिए पूछा और वो मान गई. यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने सगाई कर ली है। अपने नए सफर के लिए हम उत्साहित हैं।' रजा हसन ने मीडिया से कहा, 'पूजा हिंदू धर्म में विश्वास रखती हैं, लेकिन उनका इस्लाम धर्म में बेहद दिलचस्पी है और वह मेरे लिए धर्म बदलने को तैयार हैं।'

रजा हसन ने अक्टूबर 2014 में वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। यह उनके करियर का पहला और आखिरी वनडे साबित हुआ। वहीं उन्होंने पाकिस्तान के लिए 10 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबले खेले हैं। जिसमें 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1 वनडे में भी एक विकेट लिया है।