
धोनी को लेकर बड़ा बयान
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट में कितना बड़ा नाम हैं ये सभी को पता है। दूसरे देश के खिलाड़ी भी उनके प्रशंसक हैं। अब इस लिस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का नाम भी जुड़ गया है। रऊफ ने इस बार धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि धोनी ने उन्हें चेन्नई की जर्सी गिफ्ट में दी थी। Grade Cricketer पर बात करते हुए रउफ ने ये बात फैंस को बताई। रउफ पाकिस्तान के उभरते हुए तेज गेंदबाज है। धोनी से उन्हें इतना बड़ा गिफ्ट मिलना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। धोनी का नाम क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC की तीनों ट्राफियां जीती हैं। आए दिन उन्हें लेकर कोई ना कई दिल छू देने वाला बयान देते रहता है।
पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने कहा, साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद मैं धोनी से मिला था। मैंने धोनी से अपनी एक शर्ट देने को कहा था लेकिन मैंने उनसे ये भी कहा था कि मैं टीम इंडिया की नहीं बल्कि CSK की जर्सी चाहता हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि वो जरूर मुझे जर्सी भेजेंगे। जब मैं ऑस्ट्रेलिया में था तो मुझे वो जर्सी मिली। मैंने धोनी को इसके बाद धन्यवाद दिया था।
आपको याद होगा पिछले साल टी-20 वर्ल्ड में टीम इंडिया के साथ मेंटर के रूप में धोनी भी गए थे। धोनी की मुलाकात इस दौरान ही रउफ के साथ हुई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी हुआ था। टीम इंडिया को हार का सामना भी करना पड़ा था। पाकिस्तान ने टीम इंडिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज दौरे पर अपने खत्म होते करियर को बचाना चाहेंगे
पाकिस्तान के लिए रउफ का अभी करियर शुरू हुआ है। बहुत ही अच्छी गेंदबाजी वो करते हैं। रऊफ ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 13 वनडे और 35 टी-20 मैच खेले हैं। उनका शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन अभी तक देखने को मिला है। आगे भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जरूर होगी।
Published on:
19 Jul 2022 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
