हार्दिक पांड्या ने उनके ऊपर लगे आरोपों का एक स्टेटमेंट जारी कर नकार दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से स्टेटमेंट जारी कर लिखा है “मीडिया में आज कई गुमराह करने वाली खबरें चली हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मैंने एक ऐसी पोस्ट की है जिसमें डॉ. बी.आर. अम्बेडकर का अपमान किया गया है। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि इस तरह की कोई भी ट्वीट या बयान मैंने सोशल मीडिया या कहीं और जारी नहीं किया है।” पांड्या ने आगे कहा, “मैं किसी भी ट्वीट के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट का ही इस्तेमाल करता हूं और जो अकाउंट सवालों के घेरे में हैं, जिसमे मेरी तस्वीर और नाम है वह फर्जी है।”