पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी क्वालीफायर 1 के साथ ही मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मुकाबला भी खेला जाएगा। ये चारों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर समेत कई स्टार क्रिकेटर एक्शन में नजर आएंगे। वे दो दिनों में करीब 76000 दर्शकों के बीच मौजूद रहेंगे। इन सब बातों और पाकिस्तान सीमा से नजदीकी को देखते हुए इन मैचों के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है।