R Ashwin slams Rishabh Pant: आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2025 में लीग चरण के आखिरी मैच के दौरान दिग्वेश राठी के मांकडिंग विवाद काफी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दिग्वेश को ट्रोल किया। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत के अपील वापस लेने के फैसले की जमकर तारीफ हुई। अब इस मामले में भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की जमकर आलोचना की है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करने के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राठी ने पीबीकेएस के स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा को मांकडिंग रन आउट कर दिया। राठी ने इसके लिए अपील की, जिसके बाद में तीसरे अंपायर के पास भेजा गया, उन्होंने सही फैसला सुनाया।