Rishabh Pant Fined: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 में मंगलवार 27 मई की रात बेहद अहम मैच खेला गया। एलएसजी को अपने घर इकाना क्रिकेट स्टेडियम में छह विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने मैच जीतकर क्वालीफायर 1 जगह बनाई है। वहीं, एलएसजी का सफर 14 में से आठ हार के साथ खत्म हो गया है। जबकि बीसीसीआई ने ऋषभ पंत और इम्पैक्ट प्लेयर समेत पूरी प्लेइंग इलेवन को जोर का झटका दिया है। बोर्ड ने एलएसजी को इस मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाते हुए उस पर करीब एक करोड़ 62 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।