बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते जब आईपीएल 2025 को स्थगित किया गया था, तब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड स्वदेश लौट गए थे। हाल ही में टीम से जुड़े हैं, लेकिन वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेले। जिसे देखते हुए कयास लगाए जाने कि शायद वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वहीं, अब दिनेश कार्तिक ने उनके क्वालीफायर 1 में खेलने की पुष्टि कर फैंस को खुशखबरी दी है।