दरअसल, अप्रैल में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद भारत ने आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट को छोड़कर पाकिस्तान संग द्विपक्षीय क्रिकेट मैच नहीं खेलने का निर्णय लिया है। ऐसे में पहलगाम आतंकी हमले से आहत दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने भी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान चैंपियंस संग खेलने से इनकार कर दिया। इससे पाकिस्तान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। ऐसे में अब पीसीबी ने निजी क्रिकेट लीग में पाकिस्तान का नाम इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया।