24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

104 महीनों बाद वापसी करते ही इस खिलाड़ी ने मचाया धमाल, टीम को दिलाई जीत और बने मैन ऑफ द मैच

8 साल 8 महीने के लंबे इंतजार के बाद कोई क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करता है और वापसी करते ही पहले मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीतता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 28 Oct 2018, 2:11 PM IST

JOE

104 महीनों बाद वापसी करते ही इस खिलाड़ी ने मचाया धमाल, टीम को दिलाई जीत और बने मैन ऑफ द मैच

नई दिल्ली। ये कोई जरूरी नहीं कि सालों से मौका नहीं मिलने वाले खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाएं कुंद पड़ गई हो। कई बार सालों टीम से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी की है और टीम की जीत में सक्रिय भूमिका भी निभाई है। हालिया उदाहरण इंग्लैंड के ऑल राउडंर जोए डेनली का हैं। जोए डेनली ने अपना डेब्यू साल 2009 में किया था। वनडे में 27 अगस्त 2009 तो टी-20 में 30 अगस्त 2009 को डेब्यू करने वाले जोए डेनली को साल 2009 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन अब डेनली की 32 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है। डेनली को श्रीलंका के खिलाफ संपन्न हुए एक मात्र टी-20 मैच के लिए इंग्लिश टीम में चुना गया था। जहां शनिवार को संपन्न हुए मुकाबले में जोए डेनली ने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

इंग्लैंड ने की पहले बल्लेबाजी-
आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 36 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों के दम पर 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जेसन के अलावा बेन स्टोक्स ने 26 मोईन अली ने 27 और जोए डेनली ने 20 रनों की पारी खेली। इन पारियों के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने 120 गेंदों पर जीत के लिए 188 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

श्रीलंका की बल्लेबाजी रही फीकी-
188 रनों का पीछा करने उतरी मेजबान श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी इस मैच में फीकी रही। एक समय 77 रन पर पांच विकेट खो देने के बाद श्रीलंका पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन कप्तान तिसारा परेरा ने 31 गेंदों पर एक चौका और छह छक्कों के दम पर 57 रन बनाते हुए टीम के हार का अंतर कम किया। हालांकि परेरा को अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। लिहाजा श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला गया एक मात्र मुकाबला मेहमान इंग्लैंड टीम ने 30 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया।

जोए डेनली का जोरदार प्रदर्शन-
बल्लेबाजी में 17 गेंदों पर 20 रनों की उपयोगी पारी खेलने वाले जोए डेनली ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। जोए डेनली ने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 19 रन खर्च करते हुए चार विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच समाप्त होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने जोए डेनली की जमकर तारीफ करते हुए उनके कमबैक को शानदार बताया।