28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs SRH: Phalodi Satta Bazar की भविष्यवाणी, जीत के साथ यह टीम करेगी IPL की शुरुआत

RCB vs SRH Prediction: आईपीएल 2026 की आज से शुरुआत हो रही है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि दोनों में से कौनसी टीम जीत के साथ आईपीएल की शुरुआत करेगी।

2 min read
Google source verification
RCB vs SRH match prediction according to Phalodi Satta Bazar

RCB vs SRH match prediction according to Phalodi Satta Bazar

आईपीएल – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL – Indian Premier League) के 19वें सीज़न यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत आज, शनिवार, 28 मार्च को होगी। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru – RCB) और सनराइज़र्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा। आरसीबी 2025 में आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी है, तो एसआरएच ने 2016 में आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था। दोनों ही टीम जीत के साथ आईपीएल के इस सीज़न की शुरुआत करना चाहेगी। मैच से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी (Prediction) की है कि आरसीबी बनाम एसआरएच (RCB vs SRH) के इस मैच में कौनसी टीम जीतेगी।

कौनसी टीम जीत के साथ करेगी आईपीएल की शुरुआत?

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार बेंगलुरु और गुजरात के बीच होने वाले आज के मैच में बेंगलुरु जीत सकती है। फलोदी सट्टा बाज़ार के अनुसार अपने घरेलू मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। विन प्रोबेबिलिटी के अनुसार आरसीबी की जीत की संभावना 53% बताई जा रही है और एसआरएच की जीत की संभावना 47%। ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट्स पर भी आरसीबी को जीत का दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि हर बार ऐसी भविष्यवाणियाँ सच साबित नहीं होती।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार (कप्तान), फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, मंगेश यादव।

सनराइज़र्स हैदराबाद - ईशान किशन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे।

कैसा रहेगा मौसम?

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच से पहले फैंस को इस बात की भी चिंता सता रही है कि कही बारिश की वजह से मैच धुल न जाए। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज के इस मैच में मौसम खलल नहीं डालेगा। बेंगलुरु का आज का मौसम शुष्क रहने वाला है और बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आईपीएल फैंस को एक रोमांचल मुकबदला देखने को मिल सकता है।