4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन में तरस जाएंगे ये दिग्गज और नही मिलेगा कोई खरीददार! लिस्ट में दुनिया के 12 स्टार शामिल

IPL 2025 mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार सभी फ्रेंचाइजी के बार नए सीरे से टीम तैयार करने का मौका है। हालांकि ऑक्शन से पहले सभी टीमें ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
IPL 2025 Unsold Player List

IPL 2025 mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले एक बार फिर मेगा ऑक्शन होगा, जहां सभी टीमों के पास पूरी नई टीम तैयार करने का मौका होगा। दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ही 3 ऐसी फ्रेंचाइजी हैं, जो पहले सीजन से लगातार खेल रही हैं और एक बार भी खिताब नहीं जीता है। ऐसे में इन टीमों के पास एक नई और मजबूत टीम बनाने का मौका है। हालांकि आईपीएल रिटेंशन नियम की आने से लगभग ज्यादातर बड़े खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी रिटेन कर लेंगी। लेकिन उसके अलावा भी खई ऐसे खिलाड़ी होंगे तो ऑक्शन में उतरेंगे। एक टीम सिर्फ 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है।

इस मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों के सपने पूरे होंगे तो कोई कुछ के टूटेंगे भी। आईपीएल के इतिहास में अपने प्रदर्शन से गर्दा उड़ाने वाले ऐसे भी कई खिलाड़ी हैं, जिनमें शायद ही कोई फ्रेंचाइजी इंट्रेस्ट दिखाएगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले डेविड वॉर्नर इस बार अनसोल्ड जा सकते हैं। वॉर्नर का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से लगातार गिरता गया है। ऐसे में इस बार शायद ही उन्हें कोई खरीदे। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को भी अनसोल्ड देखा जा सकता है।

संभावित अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

ईशांत शर्मा (भारत)
पीयूष चावला (भारत)
अमित मिश्रा (भारत)
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
उमेश यादव (भारत)
जयदेव उनादकट (भारत)
मनिष पांडे (भारत)
मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
केशव महाराज (साउथ अफ्रीका)
मयंक अग्रवाल (भारत)
मैथ्यू वेड (ऑस्ट्रेलिया)
राइली रूसो (साउथ अफ्रीका)

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में लगातार हो रही है झमाझम बारिश, रद्द हुआ मैच को WTC के फाइनल पर क्या पड़ेगा असर?