
Prithvi Shaw
मुंबई : इंडिया-ए के सामने न्यूजीलैंड दौरे से पहले एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को इंडिया-ए के साथ न्यूजीलैंड जाना था। इससे पहले वह शुक्रवार को कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनका बायां कंधा चोटिल हो गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इससे अब उनके इंडिया-ए के साथ न्यूजीलैंड जाने पर संदेह का बादल मंडराने लगा है। पृथ्वी एक ओवरथ्रो रोकने का प्रयास कर रहे थे।
अब बेहतर हैं पृथ्वी
दिन का खेल खत्म होने के बाद मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जानकारी दी कि पृथ्वी की चोट गंभीर नहीं लग रही है और वह बेहतर लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि चोटिल होने के बाद मैदान पर उन्हें देखकर ठीक नहीं लग रहा था, लेकिन अब वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाद में फिजियो से पता किया कि क्या हुआ था। फिजियो ने बताया कि अब वह बेहतर हैं।
Updated on:
04 Jan 2020 11:21 am
Published on:
04 Jan 2020 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
