
Prithvi Shaw, Mumbai vs Vidarbha Quarter Final, Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का चौथा क्वार्टरफाइनल मुक़ाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद पर 49 रनों की पारी खेली है।
शॉ ने पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर मुंबई को जोरदार शुरुआत की और पहले 6 ओवर में 82 रन जोड़े। इस दौरान शॉ ने चार छक्के और पांच चौके की मदद से 49 रन बनाए। लेकिन वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाये और आउट गए। शॉ ने 22 गेंद पर 49 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद लेफ़्ग्त आर्म सीम गेंदबाज दिपेश परवानी के ओवर में उन्होंने चार डॉट बाल खेलीं, जिसका प्रेशर उनपर आया और वे बड़ा शॉट खेले की कोशिश में कैच दे बैठे।
इससे पहले नागालैंड के खिलाफ शॉ ने 29 गेंदों पर 40 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। वहीं आंध्रा के खिलाफ उन्होंने 15 गेंद पर 43 रन बनाए थे। शॉ इस समय अपने करियर के सबसे बुरे समय से गुजर रहे हैं। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मेगा ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा है। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलने वाले ओपनर शॉ का इस बार बेस प्राइज़ मात्र मात्र 75 लाख रुपये रखा था। मगर वो इस बार लगातार नाकामी और फिटनेस की समस्याओं की वजह से फ्रेंचाइजी के मन से उतर गए।
मैच की बात करें तो विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व तैदे के 41 गेंद पर 66, अपूर्व वानखेड़े के 33 गेंद पर 51 और अंत में शुभाम दुबे के 19 गेंद पर ताबड़तोड़ नाबाद 43 रनों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई 10 ओवर में दो विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं।
Published on:
11 Dec 2024 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
