
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज़ में उन सभी युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो डोमेस्टिक और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन शिखर धवन की कप्तानी वाली इस टीम में सलामी बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया गया है। इस सीरीज में शुभमन गिल, संजू सैमसन, ईशान किशन, रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाजों को मौका मिला है। लेकिन शॉ का नाम दूर-दूर तक नहीं है। जिसके बाद उन्होंने टीम में नहीं चुने जाने पर अपनी निराशा जाहिर की है।
दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र की तरफ से खेलते हुए दो शतक लगाने वाले और भारत ए वनडे सीरीज में भ्रमणकारी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 48 गेंदों पर 77 रन बनाने वाले शॉ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर मैचों के लिए नजरअंदाज कर दिया गया।
शॉ के हवाले से मिड डे ने कहा, "मैं निराश हूं। मैं रन बना रहा हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं लेकिन मुझे मौके नहीं मिल रहे हैं। लेकिन एक तरह से यह ठीक है, जब राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लगेगा कि मैं तैयार हूं वे मुझे खिलाएंगे। मुझे जो भी मौके मिलेंगे मैं सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूं और अपनी फिटनेस का स्तर ठीक रखूं।
शॉ आखिरी बार भारत के लिए पिछले वर्ष श्रीलंका के सफेद गेंद दौरे में खेले थे। उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ महीनों में अपना सात किलो वजन घटा चुके हैं और चीनी खाने, मिठाई तथा कोल्ड ड्रिंक्स को हाथ भी नहीं लगा रहे है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा,"मैं अपनी बल्लेबाजी में अलग-अलग चीजों पर काम नहीं करता हूं । लेकिन मैं अपने फिटनेस स्तर पर काफी काम करता हूं। मैंने वजन घटाने पर काम किया है और पिछले आईपीएल के बाद से सात से आठ किलो वजन घटा लिया है।" शॉ सोमवार से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुम्बई की तरफ से खेलते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी को लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं।
Published on:
08 Oct 2022 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
