6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSK playoff qualification scenario: डीसी की हार से बदले समीकरण, जानें अब सीएसके कैसे पहुंचेगी प्लेऑफ में

CSK playoff qualification scenario: सीएसके ने डीसी को हराकर प्लेऑफ के समीकरण को पूरी तरह से बदल दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स 10 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। अब यहां से वह कैसे प्‍लेऑफ में पहुंच सकती है? आइये आपको भी बताते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 06, 2026

CSK playoff qualification scenario

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स। (फोटो सोर्स: IANS)

चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार राज दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत के साथ अपने आईपीएल 2026 अभियान को जिंदा रखा है। इस नतीजे ने दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के समीकरण को पूरी तरह से बदल दिए हैं। सीएसके के लिए सबसे अहम बात ये है कि इस जीत ने उसे हफ्तों की अनियमितता के बाद फिर से टॉप-चार की दौड़ में वापस ला दिया है। अब यहां से सीएसके कैसे प्‍लेऑफ में जगह बना सकती है। आइये उसके समीकरण पर एक नजर डालते हैं।

16 अंकों के जादुई आंकड़े तक पहुंचना जरूरी

10 टीमों वाले आईपीएल में 16 अंकों को जादुई आंकड़ा माना जाता है। इस आंकड़े तक पहुंचने वाली टीमें प्‍लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहती हैं। अगर आप आठ मैच जीत लेते हैं तो आप लगभग हमेशा क्‍वालीफाई कर जाते हैं। कभी-कभी 14 पॉइंट्स भी काफी हो सकते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, क्‍योंकि 9-10 मैच खेलने के बाद पांच टीम पहले ही 12 अंक तक पहुंच चुकी हैं।

सीएसके के लिए प्‍लेऑफ के समीकरण

सीएसके ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को हराकर अपनी प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों को जिंदा रखा है, लेकिन अब समीकरण सीधा-सा है। 16 पॉइंट्स तक पहुंचने के लिए उसे अपने बचे हुए 4 मैचों में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। दो जीत (14 पॉइंट्स) शायद काफी न हों, जब तक कि दूसरे मैचों के नतीजे उनके पक्ष में न जाएं। अच्छी बात यह है कि सीएसके का नेट रन रेट पॉजिटिव है, जिससे वे अभी भी दौड़ में बने हुए हैं। डीसी के खिलाफ 2.3 ओवर शेष रहते मिली जीत नेट रन रेट के मामले में उसके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के आगामी आईपीएल 2026 मैच

10 मई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (चेन्नई) - सीएसके को अगला मैच अपने घर में एलएसजी के खिलाफ खेलना है। उसके लिए सबसे अच्‍छी बात ये है कि एलएसजी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और उसका हर विभाग कमजोर है। सीएसके को यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

15 मई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (लखनऊ) - सीएसके को ये मैच लखनऊ में खेलना है। उसे इस मैच में भी जीतना होगा। यहां अंक गंवाना उसे भारी पड़ सकता है।

18 मई बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (चेन्नई) - एसआरएच इस सीजन की सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमों में से एक है। सीएसके इस सीजन में उससे हार चुकी है, ऐसे में उसे पिछली हार की गलतियों से सबक लेना होगा।

21 मई बनाम गुजरात टाइटन्स (अहमदाबाद) - सीएसके के आखिरी मुकाबला लीग चरण में जीटी से है। वह इस सीजन में पहले जीटी से हार गई थी। यह उसका लीग चरण का आखिरी और मुश्किल 'अवे' मैच है।