31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पृथ्वी शॉ ने फिर कसा तंज़, इंस्टा स्टोरी शेयर कर दिया ये जबरदस्त मैसेज

पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "कुछ लोग आपसे केवल उतना ही 'प्यार' करेंगे जितना वे आपका उपयोग कर सकते हैं। उनकी वफादारी वहीं खत्म हो जाती है जहां लाभ मिलना बंद हो जाता है।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 Mar 2023, 3:33 PM IST

prithvi_shaw.png

Prithvi shaw Instagram stroy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों में बने हुए हैं। खराब फॉर्म के चलते पृथ्वी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और लगातार टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पृथ्वी का सपना गिल नाम की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से विवाद भी हुआ था। ज्सिके चलते वे सुर्खियों में आ गए थे। अब शॉ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मैसेज शेयर किया है। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

शॉ ने अब एक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो सिर्फ फायदा उठाने के लिए उनसे प्यार जताते हैं। शॉ ने लिखा, "कुछ लोग आपसे केवल उतना ही 'प्यार' करेंगे जितना वे आपका उपयोग कर सकते हैं। उनकी वफादारी वहीं खत्म हो जाती है जहां लाभ मिलना बंद हो जाता है।'

शॉ आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20आई के दौरान भारत के लिए दिखाई दिए थे। वह तब से अपने घरेलू पक्ष मुंबई के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी कप्तानी उन्होंने पिछले साल रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक भी की थी। इंडियन प्रीमियर लीग में शॉ दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हैं।

आईपीएल के पिछले सीजन में शॉ ने 10 मैचों में 147.45 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 283 रन बनाए थे। उल्लेखनीय है कि पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में 363 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में रिकॉर्ड 379 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त अंदाज में फैंस ने उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत की थी।