7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शतकों की झड़ी लगाने वाले पृथ्वी शॉ की मुश्किलें नहीं हो रही कम, घुटने की चोट के कारण वनडे कप से बाहर

शॉ ने टूर्नामेंट की 4 पारियों में 429 रन बनाए। वह अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। शॉ ने 4 पारियों में 2 शतक भी लगाए। इसमें समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों में 244 रन शामिल हैं। उन्होंने अपनी अन्य 3 पारियों में 125*, 26 और 34 रन बनाए।

2 min read
Google source verification
prith.png

रॉयल लंदन वनडे कप में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सब का दिल जीतने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम से बाहर होने के बाद उनके पास टीम में वापसी करने का यही एक मौका था और शॉ इस दिशा में बढ़ भी रहे थे। लेकिन उनकी मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। वे अब घुटने की चोट के चलते वे इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए खेलते हुए 4 मैचों में 400 से भी ज्यादा रन ठोकने वाले पृथ्वी शॉ की चोट इतनी गंभीर है कि वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। नॉर्थम्पटनशायर द्वारा जारी बयान के अनुसार, 'स्कैन के नतीजों से पता चला कि चोट प्रारंभिक उम्मीद से कहीं अधिक गंभीर है। शॉ की फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम निगरानी कर रही है और वह शुक्रवार को लंदन में एक विशेषज्ञ से मिलने वाले हैं।'

शॉ ने लगाए थे 2 शतक
शॉ ने टूर्नामेंट की 4 पारियों में 429 रन बनाए। वह अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। शॉ ने 4 पारियों में 2 शतक भी लगाए। इसमें समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों में 244 रन शामिल हैं। उन्होंने अपनी अन्य 3 पारियों में 125*, 26 और 34 रन बनाए। नॉर्थम्पटनशायर के कोच जॉन सैडलर ने कहा, "अपने छोटे से कार्यकाल में पृथ्वी ने एक क्लब के रूप में हम पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है।'|

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच जुलाई 2021 में खेला था. पृथ्वी ने आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वे इसके बाद बाद से भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके। पृथ्वी अपनी फॉर्म को लेकर काफी वक्त तक संघर्ष करते रहे. लेकिन वनडे कप में वे फॉर्म में दिखे। उन्होंने दोहरा शतक लगाया। जब वे फॉर्म में लौटे तो चोट ने दिक्कत बढ़ा दी. अब वे वनडे कप से बाहर हो गए है।