28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PSL 2022: हार के चक्रव्यूह को तोड़ना चाहेगी बाबर आजम की टीम कराची किंग्स, पेशावर जाल्मी की भी हालत है पतली

बाबर आजम की टीम कराची किंग्स अब तक PSL 2022 में कुछ खास नहीं कर पाई और लगातार 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। KAR vs PES Dream11 Team Prediction के अलावा मैच के लिए पिच रिपोर्ट क्या होगी वह आप इस आर्टिकल की मदद से जान सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 04, 2022

psl_2022_karachi_kings_vs_peshawar_zalmi_dream11_team.jpg

Babar Azam

KAR vs PES Dream11 Team Prediction: पीएसएल 2022 के 11वें मैच में कराची किंग्स का सामना पेशावर जाल्मी से होना है। कराची किंग्स अब तक इस टूर्नामेंट में कठिन समय से गुजर रही है। अब तक खेले गए सभी 3 मैचों में कराची किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है। लाहौर कलंदर्स के खिलाफ आखिरी गेम में मैच को लगभग जीत की दहलीज तक ले जाने के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बाबर आजम की टीम कराची किंग्स के पास मिडल ओवरों में बिग हिटर की कमी है जो उनके लिए चिंता की बात है। यहां KAR vs PES मैच के लिए पिच रिपोर्ट के साथ ही ड्रीम 11 टीम सुझाई गई है।

पेशावर जाल्मी टीम की बात करें तो इस लीग में उन्हें भी अब तक काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने अपने पिछले दो मैच लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ क्रमश 29 रन और 9 विकेट से गंवाए थे। यह दिलचस्प होगा कि इन दोनों टीमों में से कौन सी टीम इस मुकाबले को जीतती है। बताते चलें कि बाबर आजम बड़े प्लेयर हैं और अगर आप रिस्क लेने के मूड में हो तो उन्हें अपनी टीम का कप्तान बना सकते हो।

Karachi Kings vs Peshawar Zalmi Pitch Report: यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। गेंदबाजों को इस पिच से कोई उम्मीद मिले इस बात की संभावना तकरीबन ना के बराबर है। विकेट पूरे मैच के दौरान बल्लेबाजी को सपोर्ट करेगा। 180 से अधिक का स्कोर यहां आसानी से बनेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

KAR vs PES Dream11 Team: कामरान अकमल, जो क्लार्क (उपकप्तान), बाबर आजम, शारजील खान, हैदर अली, हजरतुल्लाह जजई, लुईस ग्रेगरी, हुसैन तलत (कप्तान), उम्मेद आसिफ, आमेर यामीन, उस्मान कादिर
Probable Playing XIs for KAR vs PES: शरजील खान, बाबर आजम (कप्तान), जो क्लार्क (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, लुईस ग्रेगरी, आमेर यामीन, साहिबजादा फरहान, इमाद वसीम, उम्मेद आसिफ,
मोहम्मद ताहा, मोहम्मद इमरान
Peshawar Zalmi: हजरतुल्लाह जजई (विकेटकीपर), कामरान अकमल, हुसैन तलत, हैदर अली, शोएब मलिक, शेरफेन रदरफोर्ड, बेन कटिंग, वहाब रियाज (कप्तान), उस्मान कादिर, अरिश अली खान, सलमान इरशाद
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा को ठुकराया था इस एक्ट्रेस ने, विराट कोहली थे वजह

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग