PSL 2024: मुल्तान सुल्तान्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी गेंद पर बाउंड्री मारकर इस्लामाबाद ने दो विकेट से शानदार जीत दर्ज की और दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इस्लामाबाद यूनाइटेड की खिताबी जीत के हीरो इमाद वसीम रहे, जिन्होंने महज 23 रन देकर मुल्तान की आधी टीम को अकेले ही आउट किया। लेकिन, इमाद वसीम इस मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी नहीं, बल्कि एक अन्य हरकत के चलते चर्चा में हैं। उनकी ये हरकत लाइव कैमरे में कैद हुई है। फैंस का कहना है कि एक खिलाड़ी को ऐसे काम शोभा नहीं देते हैं, क्योंकि वे ही युवाओं प्रेरणास्त्रोत होते हैं।