5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ranji Trophy 2024: पुदुचेरी ने 7 बार की चैंपियन दिल्ली को 9 विकेट से हराया, गौरव यदाव ने झटके 10 विकेट

यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पांडिचेरी की किसी एलीट ग्रुप मुकाबले में सिर्फ दूसरी जीत है। इससे पहले पांडिचेरी ने गोवा के खिलाफ 2023 में एलीट ग्रुप की अपनी पहली जीत दर्ज की थी। वह मुक़ाबला भी उन्होंने 9 विकेट से जीता था। इस मैच में दिल्ली द्वारा दिये गए 50 रन के मामूली लक्ष्य को पुदुचेरी ने एक विकेट खोकर 13.4 ओवर में हासिल कर लिया।

2 min read
Google source verification
ranji_delhi_vs_pndy.png

Delhi vs Puducherry, Elite Group D, Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 के एलिट ग्रुप डी का पहला मुक़ाबला सात बार की चैंपियन दिल्ली और पुदुचेरी के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में तेज गेंदबाज गौरव यादव की भ्त्रीन गेंदबाजी की मदद से पुदुचेरी ने दिल्ली को 9 विकेट से हरा इतिहास रच दिया।

यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पांडिचेरी की किसी एलीट ग्रुप मुकाबले में सिर्फ दूसरी जीत है। इससे पहले पांडिचेरी ने गोवा के खिलाफ 2023 में एलीट ग्रुप की अपनी पहली जीत दर्ज की थी। वह मुक़ाबला भी उन्होंने 9 विकेट से जीता था। इस मैच में दिल्ली द्वारा दिये गए 50 रन के मामूली लक्ष्य को पुदुचेरी ने एक विकेट खोकर 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। पुदुचेरी का एकमात्र विकेट आकाश करगावे के रूप में गिरा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 148 रन पर सिमट गई। दिल्ली के लिए हर्ष त्यागी ने 34, क्षितिज शर्मा ने 28 और हिम्मत सिंह ने 24 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। पांडिचेरी से गौरव यादव ने 7 विकेट लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

जवाब में पांडिचेरी ने संतोष रत्नपारखे (60) की पारी की बदौलत 244 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की। पहली पारी के आधार पर 96 रन से पिछड़ने वाली दिल्ली अपनी दूसरी पारी में 145 रन ही बना सकी। एक बार फिर गौरव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। गौरव ने इस मैच में कुल मिलाकर 10 विकेट चटकाए।

वहीं दिल्ली की टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और नवदीप सैनी ने निराश किया। इशांत ने पांडिचेरी की पहली पारी के दौरान 14 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 43 रन देते हुए 1 विकेट लिया। नवदीप ने पहली पारी के दौरान अपने 17 ओवर में 54 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए। विशेष रूप से पांडिचेरी की दूसरी पारी के दौरान दोनों तेज गेंदबाज कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। पांडिचेरी अब अगले मैच में बड़ौदा के खिलाफ 12 जनवरी को भिड़ेगी। यह मुकाबला वडोदरा के मोतीबाग स्टेडियम पर खेला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग