17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रजत पाटीदार नहीं खेल रहे, जीतेश संभालेंगे कप्तानी, देखें प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह जीतेश शर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 17, 2026

RCB vs PBKS Toss Update (Photo Credit-IANS)

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुक़ाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है (Photo Credit-IANS)

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 61वां मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पंजाब किंग्स ने दो बदलाव किए

पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन और हरप्रीत बरार को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान अय्यर ने कहा, "मैं आंकड़ों पर नहीं जा रहा हूं। हमने साफ तौर पर देखा है कि गेम तुरंत कैसे खत्म होता है। अगर हम अच्छी बैटिंग और गेंदबाजी करते हैं, तो टॉस मायने नहीं रखता। मुझे नहीं पता था कि यह कैप्टन के तौर पर मेरा 100वां मैच है, लेकिन अगर हम जीतते हैं तो मुझे खुशी होगी। हम शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन हमें दबाव का आनंद लेने की जरूरत है। बरार और लॉकी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।"

रजत पाटीदार नहीं खेल रहे हैं

आरसीबी इस मुकाबले में अपने नियमित कप्तान रजत पाटीदार के बिना उतरी है। सुयश रजत की जगह खेल रहे हैं, तो जैकब डफी के स्थान पर रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है। टॉस हारने के बाद कप्तान जितेश ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन विकेट अच्छा है और 40 ओवर तक अच्छा खेलना चाहिए। रजत तेजी से रिकवर हो रहे हैं और हमें उन्हें हैदराबाद में खेलते देखना चाहेंगे। हर गेम जरूरी है, यह जीत हमारे और दूसरी टीमों के लिए बहुत कुछ बदल सकती है। सुयश ने रजत की जगह ली है और रोमारियो डफी के स्थान पर टीम में शामिल हुए हैं।"

पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो

पंजाब किंग्स को पिछले पांच मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में पीबीकेएस को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। बल्लेबाजी में प्रभसिमरन और श्रेयस अय्यर को छोड़कर बाकी बल्लेबाज पिछले कुछ मुकाबलों से संघर्ष करते नजर आए हैं। हालांकि, टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में पीबीकेएस के गेंदबाज 201 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे। मार्को जानसेन और जेवियर बार्टलेट काफी महंगे साबित हुए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन में भी निरंतरता की कमी दिखाई दी है।

आरसीबी जीती तो प्लेऑफ का टिकट पक्का

दूसरी तरफ, आरसीबी प्लेऑफ के टिकट से सिर्फ एक जीत दूर खड़ी है। आखिरी मुकाबले में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया था। विराट कोहली इस भी शानदार लय में दिखाई दिए हैं। कोहली ने केकेआर के खिलाफ सिर्फ 60 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई थी। वहीं, देवदत्त पडिक्कल भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में लाजवाब रहा है। वह इस सीजन 22 विकेट निकाल चुके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे।

आरसीबी: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: रासिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026