
एमए चिदंबरम स्टेडियम का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)
CSK vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का लीग चरण अब अपने आखिरी मोड़ पर पहुंच गया है। अब हर एक मैच प्लेऑफ के लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस सीजन का 63वां मुकाबला सोमवार 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। रुतुराज की अगुवाई वाली चेन्नई जहां इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी तो वहीं पैट कमिंस के नेतृत्व वाली हैदराबाद इस मैच को जीतकर टॉप-2 में जगह बनाने के इरादे उतरेगी। इस मैच से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का हाल आपको बताते हैं।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को पहले स्पिनरों के लिए स्वर्ग माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस मैदान पर इस बार 200+ स्कोर भी बने हैं, पिछला मैच ही सीएसके ने यहां 204 का रन चेज कर जीता था। आईपीएल 2026 में अब तक यहां पांच मैच खेले गए हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 190 के आसपास रहा है। हालांकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता हासिल की हैं। उन्होंने उन छह मुकाबलों में से तीन जीते हैं। यह शाम का मैच है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स का एमए चिदंबरम स्टेडियम में पारंपरिक रूप से रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है। पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन ने यहां अब तक कुल 78 मुकाबले खेले हैं और इनमें से 52 मैच जीते हैं। जबकि सिर्फ 25 हारे हैं और एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है।
संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, एमएस धोनी, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल, शिवम दुबे, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, जकारी फाउलकेस और प्रशांत वीर।
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमले, आरएस अंबरीश और अमित कुमार।
Updated on:
17 May 2026 03:51 pm
Published on:
17 May 2026 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
