
सुनील नरेन के प्रदर्शन पर चर्चा करते अंबती रायडू और संजय बांगर। (फोटो सोर्स: एक्स@/Cricketracker)
Sunil Narine Latest News: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील नरेन को प्लेयर ऑफ द खिताब के नवाजा गया। उनके इस प्रदर्शन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू और संजय बांगर को भी अपना मुरीद बना लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज और कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन को आईपीएल का अब तक का सबसे महान खिलाड़ी कहकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
अंबाती रायडू ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के टाइम आउट पर कहा कि मेरे हिसाब से सुनील नरेन अब तक का सबसे अच्छा आईपीएल खिलाड़ी है। गेंद और बल्ले से सही मैच-विनर। आईपीएल में कई महान खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन वह हमेशा सबसे अलग दिखता है। वह मेरे लिए लिस्ट में सबसे ऊपर है। बता दें कि नरेन इस सीजन में भी बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं और अब तक 11 मैचों में 6.70 की इकॉनमी से 13 विकेट ले चुके हैं।
वहीं, भारत के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगर ने भी इस मिस्ट्री स्पिनर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस लीग में कुछ बड़े नामों ने अपना काम किया है, लेकिन हां, लंबे समय तक खेलना एक फैक्टर है। उन्हें कई दूसरी दिक्कतों से भी निपटना पड़ा, जैसे कि कई मौकों पर उनके एक्शन पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने उसी ओवरस्पिन के साथ गेंद डालने का एक और तरीका ढूंढ लिया है। उनकी गेंद को दोनों तरफ टर्न कराने की काबिलियत बैटर को परेशान करती है। उनकी कुछ खूबियां उन्हें लीग का लेजेंड बनाती हैं।
2023 में अंतरराष्ट्री क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले सुनील नरेन 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। नरेन आईपीएल में एक बड़ी हस्ती बने हुए हैं। 2012 में केकेआर के लिए उनका पहला आईपीएल सीजन ऐतिहासिक साबित हुआ, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने पहला खिताब जीता था। उस बार नरेन ने 15 मैचों में महज 5.47 की इकॉनमी से 24 विकेट अपने नाम किए थे।
2014 में एक और खिताबी जीत में, उन्होंने 16 मैच में 6.35 के इकॉनमी से 21 विकेट हासिल किए। दो साल पहले जब केकेआर ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता, तब नरेन ने फिर से 15 मैच में 6.69 के इकॉनमी से 17 विकेट हासिल किए। उस सीज़न में उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 180.74 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाया।
Published on:
17 May 2026 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
