
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)
CSK playoff scenario after PBKS vs RCB match: चेन्नई सुपर किंग्स आज भले ही मैदान पर नजर नहीं आए, लेकिन उसकी किस्मत काफी हद तब धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर टिकी है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला ये हाई-प्रेशर मुकाबला न केवल सीएसके, बल्कि पंजाब और आरसीबी के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मैच के नतीजे प्लेऑफ की रेस की दिशा तय करने वाले होंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स से सात विकेट से बुरी तरह हारने के बाद सीएसके 12 पॉइंट्स और +0.027 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर खिसक गई है। अब बाकी के दो लीग स्टेज मुकाबलों में उसके लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची। ये मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हैं। सीएसके की क्वालीफिकेशन की उम्मीदें अब दूसरे मैचों के नतीजों से जुड़ी हैं, खासकर आज के पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी मुकाबले से।
आरसीबी अगर आज जीतती है तो यह चेन्नई के लिए सबसे अच्छा होगा, क्योंकि इससे पंजाब रेस में उनसे नीचे रहेगा और सीएसके का गणित काफी आसान हो जाएगा। आरसीबी के जीतने पर पंजाब के 13 पॉइंट्स रहेंगे और सिर्फ एक लीग गेम खेलना बाकी रहेगा। इसका मतलब है कि पंजाब ऐसे में अधिक से अधिक सिर्फ 15 पॉइंट्स के साथ खत्म कर पाएगी। उस हिसाब से सीएसके पूरी तरह से अपनी किस्मत खुद तय करेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स अगर बाकी दोनों मैच जीतती है तो वह 16 पॉइंट्स पर पहुंच जाएगी और नेट रन रेट पर ज्यादा निर्भर रहे बिना पंजाब को पछाड़कर वह टॉप चार में जगह बना लेगी। आरसीबी की जीत से मिड-टेबल प्लेऑफ की लड़ाई में भीड़ कम होने में भी मदद मिलेगी, जिससे चेन्नई को क्वालीफिकेशन के लिए एक साफ रास्ता मिलेगा।
वहीं, अगर पंजाब किंग्स जीत जाती है तो सीएसके पर प्रेशर काफी बढ़ जाएगा। पंजाब के जीतने पर उसके 15 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह टॉप चार में अपनी जगह मजबूत कर लेगी। उस परिस्थिति में भले ही सीएसके अपने बाकी दोनों गेम जीतकर 16 पॉइंट्स पर खत्म कर ले, फिर भी क्वालीफिकेशन पंजाब, हैदराबाद और राजस्थान के साथ नेट रन रेट पर टिकी होगी।
Published on:
17 May 2026 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
