9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUS vs SA: क्विंटन डिकॉक का लगातार दूसरा शतक, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 312 रनों का लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंदों में 109 रन की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने दो - दो विकेट झटके।

less than 1 minute read
Google source verification
quinton.png

Australia vs South Africa, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 10वां मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के शानदार शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 312 रन का विशाल लक्ष्य दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 311 रन बनाए। डिकॉक इस साल अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रह हैं और निरंतरता के साथ लगातार रन बना रहे हैं। डिकॉक ने 106 गेंदों में 109 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और पांच सिक्स लगाए। डिकॉक ने तूफानी पारी खेलते हुए 90 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का 19वां और इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा शतक रहा। श्रीलंका के खिलाफ डिकॉक ने 100 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा ए़डेन मार्करम ने 44 गेंद पर 7 चौके और एक सिक्स की मदद से 56 रनों की पारी खेली।

एक वक्त लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका की टीम 350 से ज्यादा रन बनाएगी, लेकिन मार्करम और क्लासेन के आउट होने के बाद डेथ ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी ने उन्हें 320 रन के अंदर रोक दिया। इन दोनों के अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा ने 55 गेंदों में 35 रन, रसी वान डर डुसेन ने 30 गेंदों में 26 रन, हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंद पर 29, डेविड मिलर ने 13 गेंद पर 17 और मार्को यानसेन ने 22 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने दो - दो विकेट झटके। इनके अलावा जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा और कप्तान पैट कमिंस ने एक - एक विकेट लिए।