10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LSG vs PBKS: डी कॉक, पूरन और पांड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, लखनऊ ने पंजाब को दिया 200 रनों का लक्ष्य

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने अर्धशतक लगाया। वहीं क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन ने 43 और 42 रनों की पारी खेली। पंजाब के लिए सैम करन ने तीन विकेट झटके।

less than 1 minute read
Google source verification
pooran_1.jpg

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, Indian premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 11वां मुक़ाबला लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के अटल विहारी बाजपई इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कप्तान निकोलस पूरन, ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की शानदार बल्लेबाजी की मदद से पंजाब किंग्स के सामने 210 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने अर्धशतक लगाया। क्विंटन डी कॉक ने 38 गेंद पर दो सिक्स और पांच चौके की मदद से 54 रन बनाए। वहीं पूरन अर्धशतक से चूक गए और 21 गेंद पर 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी में पूरन ने तीन चौके और तीन सिक्स लगाए।

इन दोनों के आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या ने अंत में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से लखनऊ का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया। पंड्या ने अपनी पारी में चार चौके और दो सिक्स लगाए।

इनके अलावा केएल राहुल ने 9 गेंद पर 15, मार्कस स्टोइनिस ने 12 गेंद पर 19, देवदत्त पडिक्कल ने छह गेंद पर 9 और आयुष बडोनी ने 10 गेंद पर 8 रनों का योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए ऑलराउंडर सैम करन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। करन ने चार ओवर में मात्र 26 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दो, कैगिसो रबाडा और राहुल चाहर ने एक - एक विकेट झटके।