आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि समस्या सूर्यकुमार की बल्लेबाजी है। बेशक, इस सीरीज में उनकी कप्तानी वाकई अच्छी रही है। लेकिन, वह अपनी बल्लेबाजी को कुछ समय के लिए आराम दे सकते हैं। संजू सैमसन और स्काई एक ही गेंद, एक ही फील्ड, एक ही शॉट, एक ही गलती और एक ही तरह से आउट हो रहे हैं। मैं समझ सकता हूं कि 1-2 मैचों में ऐसा हो रहा है, लेकिन अब यह असामान्य नहीं है। खिलाड़ियों को खुलकर खेलना चाहिए, लेकिन हमारे बल्लेबाजों को इसी सवाल का बेहतर जवाब देने की जरूरत है।