28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमरान मलिक से प्रभावित हुए राहुल द्रविड़, लेकिन प्लेइंग 11 में शामिल करने पर दिया यह बयान

IND vs SA T20: द्रविड़ टी20 मैच से पहले भारत के अभ्यास सत्र में उमरान मलिक को देखकर प्रभावित हैं। साथ ही, द्रविड़ ने इस बात पर ज्यादा कुछ नहीं कहा कि क्या जम्मू के तेज गेंदबाज को प्रोटियाज के खिलाफ मौका दिया जाएगा या नहीं।

2 min read
Google source verification
dravid.png

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़

Rahul dravid impressed with Umran Malik: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कल यानी 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul dravid) ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran malik) की तारीफ की है।

द्रविड़ टी20 मैच से पहले भारत के अभ्यास सत्र में उमरान मलिक को देखकर प्रभावित हैं। साथ ही, द्रविड़ ने इस बात पर ज्यादा कुछ नहीं कहा कि क्या जम्मू के तेज गेंदबाज को प्रोटियाज के खिलाफ मौका दिया जाएगा या नहीं। द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उमरान मलिक पर पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि हमें हकीकत को समझने की जरूरत है। हमारी इंडियन स्क्वॉड काफी बड़ी है, ऐसे में यह संभव नहीं है कि सभी को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सके।

22 वर्षीय मलिक लगातार 150 किलोमीटर की गति के ऊपर से गेंदबाजी करते हैं और आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा मध्य ओवरों में उनका इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने उस चरण में टूर्नामेंट में 22 विकेटों में से 19 विकेट लिए थे। द्रविड़ सोमवार को भारत के पहले अभ्यास सत्र में मलिक से प्रभावित दिखे।

उन्होंने कहा, "उन्हें गेंदबाजी करता देखना अच्छा लगा। उन्होंने निश्चित रूप से तेज गेंदबाजी की। उन्हें आईपीएल में देखना दिलचस्प रहा है।" द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "जाहिर है कि खेल के तीनों प्रारूपों के कोच होने के नाते मैं इसे खेल के लंबे प्रारूपों में उन्हें देखना पसंद करूंगा, लेकिन उमरान को नेट्स में देखना शानदार रहा है।"

मलिक जैसे खिलाड़ी को टीम में पाकर द्रविड़ खुश हैं, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुछ मैच खेलने के संकेत नहीं दिए। मलिक के अलावा, भारत में युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी हैं, जिन्होंने यॉर्कर फेंकने की अपनी क्षमता से सभी को प्रभावित किया, खासकर डेथ ओवरों में।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैं निश्चित रूप से ऐसा व्यक्ति हूं जो ऐसी गेंदबाजी को देखना पसंद करता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि हम उमरान को कितना समय देते हैं, हमारे पास अर्शदीप सिंह भी हैं। जो शानदार गेंदबाजी करते हैं। हमारे पास हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान जैसे अनुभवी गेंदबाज भी मौजूद हैं।"

द्रविड़ ने कहा, "कुछ चीजें हैं, जिन पर हमें गौर करने की जरूरत है, लेकिन मिश्रण में कुछ युवा खिलाड़ियों का भी होना अच्छा है। इसने हमें अपनी टीम को व्यापक बनाने और यह देखने का मौका दिया है कि वे क्या कर सकते हैं।"

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग