28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Playoff Scenario: मात्र दो मुक़ाबले जीतते ही ये दो टीमें बना लेंगी प्लेऑफ में जगह! कौन अगर- मगर में फंसा, पढ़ें पूरा समीकरण

Playoff Qualification and Team-Wise Chances: इस सीजन प्लेऑफ के लिए 16 से 18 अंक का स्कोर अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा रहा है। हालांकि, नेट रन रेट के कारण 16 अंक पर भी कोई टीम बाहर रह सकती है, जबकि 16 से कम अंकों वाली टीम भी क्वालीफाई कर सकती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 28, 2026

IPL 2026

पंजाब किंग्स आईपीएल पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गया है (photo - IPL)

Indian Premier League 2026 Playoff Scenario Explained: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का लीग स्टेज अब आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। टूर्नामेंट अब बेहद रोमांचक मुकाम पर पहुंच गया है। कुछ टीमें प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से आगे निकल चुकी हैं, तो कुछ टीमें अभी भी अगर-मगर के बीच फंसी हुई हैं। आइए मौजूदा स्थिति को समझते हैं और देखते हैं कि कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं और किन टीमों का सफर लगभग खत्म हो चुका है।

टॉप 4 के बाहर की टीम 20 अंक तक पहुंच सकती है

मौजूदा अंकतालिका पर नज़र डालें तो सभी टीमों ने आठ-आठ मुकाबले खेल लिए हैं। पांचवे नंबर पर गुजरात टाइटंस (GT) है। गुजारत ने आठ मैच में चार जीत हैं और चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके आठ अंक हैं और -0.475 का नेट रनरेट है। टीम यहां से छह मुकाबले और खेलेगी और वह अगर सभी मुकाबले जीत जाती है तो 20 अंक तक पहुंच जाएगी। इसका मतलब टॉप 4 से बाहर की कोई भी टीम यहां से ज्यादा से ज्यादा 20 अंक हासिल कर सकती है।

16 से 18 अंक का स्कोर सुरक्षित

इस सीजन प्लेऑफ के लिए 16 से 18 अंक का स्कोर अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा रहा है। हालांकि, नेट रन रेट के कारण 16 अंक पर भी कोई टीम बाहर रह सकती है, जबकि 16 से कम अंकों वाली टीम भी क्वालीफाई कर सकती है। पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शानदार फॉर्म में हैं और टॉप-2 पर काबिज हैं।

PBKS और RCB लगभग क्वालीफाई

पंजाब किंग्स ने 7 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। उनके पास 13 अंक हैं और नेट रन रेट +1.333 के मजबूत आंकड़े पर है। वहीं आरसीबी ने 8 मैचों में 6 जीत और 2 हार के साथ 12 अंक जमा किए हैं। उनका नेट रन रेट +1.919 के साथ बेहद प्रभावशाली है। अगर ये दोनों टीमें आगे से दो-दो मैच और जीत जाती हैं, तो प्लेऑफ में उनकी जगह लगभग पक्की मानी जा सकती है।

SRH और RR अगर- मगर में फंसे

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 6 मैचों में कम से कम 3-4 जीत हासिल करनी होंगी। पिछले चार मैच में राजस्थान पटरी से उतार गई है और सिर्फ एक मैच जीत सकी है। रॉयल्स को अपनी हालिया खराब फॉर्म से उबरना होगा और नेट रन रेट में भी सुधार करना जरूरी होगा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों के 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंक हैं। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए बचे हुए मैचों में कम से कम 5 जीत हासिल करनी होंगी, साथ ही नेट रन रेट में भी काफी सुधार करना होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की स्थिति सबसे कठिन है। इन तीनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे, नेट रन रेट में भारी सुधार करना होगा और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026