30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोढ़ी का बड़ा बयान, रवि शास्त्री को रिप्लेस कर सकते हैं द्रविड़

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रितेंदर सिंह सोढ़ी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री का कोचिंग करार खत्म हो रहा है तो ऐसे में द्रविड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 2 Jul 2021, 5:13 PM IST

rahul_dravid.jpg

नई दिल्ली। राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) हमेशा से ही टीम इंडिया के एक भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। रिटारमेंट के बाद उन्होंने अंडर-19 और इंडिया ए टीम को कोचिंग दी तो उनकी खूब सराहना हुई। अब टीम इंडिया पूर्व क्रिकेटर रितेंदर सिंह सोढ़ी (ritendra singh sodhi) ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बनाने की सिफारिश की है। क्योंकि रवि शास्त्री (ravi shastri) का टी20 वर्ल्ड के बाद कोचिंग का करार खत्म हो जाएगा। सोढ़ी ने कहा कि शास्त्री ने टीम को काफी अच्छी कॉचिंग दी है उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—मिताली राज ने कोहली, रोहित और द्रविड़ को पीछे छोड़ इंग्लैंड में हासिल की ये खास उपलब्धि

'शास्त्री को रिप्लेस कर सकते हैं द्रविड़'
पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सोढ़ी ने कहा कि द्रविड़ के कोच बनकर श्रीलंका के दौरे पर जाना इस बात का साफ संकेत है कि वो टीम इंडिया के हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई रवि शास्त्री को रिप्लेस कर सकते हैं तो वो राहुल द्रविड़ ही हैं।

'नए कोच पद के लिए द्रविड़ से जरूर पूछा जाएगा'
रितेंदर सिंह सोढ़ी का कहना है कि राहुल द्रविड़ की विश्वसनीयता कमाल की रही है। वो इंडिया ए टीम के कोच रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अंडर—19 टीम को कोचिंग दी है। मुझे यकीन है कि जब भी टीम इंडिया के नए कोच की बात चलेगी तो द्रविड़ से जरूर पूछा जाएगा। क्योंकि वह इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभा सकते हैं। वो टीम से बेहतर परफॉर्म कराने का फार्मूला जानते हैं। ये तमाम वजहें हैं जो द्रविड़ को रवि शास्त्री का रिप्लेसमेंट बनाती हैं। द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ी किसी पद के अस्थाई विकल्प बनकर नहीं रह सकते।

यह खबर भी पढ़ें:—वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज

कोच बनकर श्रीलंका दौरे पर गए हैं द्रविड़
राहुल द्रविड़ फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां वे टीम के कोच बनकर गए हैं। वहीं दूसरी और मुख्य कोच रवि शास्त्री सीनियर टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड टूर पर हैं। कहने का मतलब यह है कि मुख्य कोच रवि शास्त्री ही हैं। टीम इंडिया के साथ राहुल द्रविड़ का करार इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक है। ऐसे में रितेंदर सिंह सोढ़ी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ को ही टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया जाना चाहिए।