29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs CSK Pitch Report: तेज गेंदबाजों को मिलेगी स्विंग और बाउंस, क्या हाई स्कोरिंग होगा मुक़ाबला? पढ़ें गुवाहाटी की पिच का हाल

कहने को तो गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड है। लेकिन फ्रेंचाईजी ने यहां ज्यादा मुक़ाबले नहीं खेले हैं। इस मैच में विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 29, 2026

CSK vs RR

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुक़ाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। (Source- IANS)

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Pitch and weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का तीसरा मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

संजू और जडेजा अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ उतरेंगे

कहने को तो गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड है। लेकिन फ्रेंचाईज़ी ने यहां ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं। इस मैच में विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले जानते हैं बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच का हाल। गुवाहाटी में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहेगा?

बरसापारा स्टेडियम की पिच का हाल

गुवाहाटी की पिच आम तौर पर पाटा होती है और यहां जमकर रन बनाते हैं। यहां लाल मिट्टी की पिच है जिसमें हल्की घास की परत है। ऐसे में ठंड और पिच पर मौजूद नमी गेंदबाज़ों को लंबे समय तक स्विंग दे सकती है, जिससे गेंद में अतिरिक्त मूवमेंट देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में इस मुकाबले में यह परिस्थितियां गेंदबाज़ों के लिए बेहद लुभावनी होंगी, जबकि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों के लिए शुरुआती कुछ ओवर क्रीज़ पर बिताना कठिन होगा। लेकिन उसके बाद गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी और मैच हाई-स्कोरिंग होने की संभावना है।

गुवाहाटी के मौसमा का हाल

30 मार्च को गुवाहाटी का मौसम साफ रहेगा। दिन के समय वह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं शाम के समय तापामन गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। यहां सोमवार को बारिश होने की संभावना न के बराबर है और उमस 76% तक रहेगी। मैच के दौरान हवा 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। मौसम विभाग की मानें तो बारिश मुकाबले में खलल नहीं डालेगी और फैंस बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ ले सकते हैं। उम्मीद है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का क्रिकेट देखने को मिलेगा।

दोनों टीमों का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान) , यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन।

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी, खलील अहमद, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, एमएस धोनी।