
मुंबई। भारत, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच गुरुवार से मुंबई में शुरू हो रहे त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चोटिल एकता बिष्ट की जगह पर राजेश्वरी गायकवाड़ को शामिल किया गया है। इस बात की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड चयन समिति ने की। बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा कि एकता को उंगली में चोट के कारण 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी गई है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ वडोदरा में खेले गए तीसरे वनडे मैच में उन्हें चोट लगी थी।
सीरीज के सभी मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में -
इस सीरीज के सभी मैच क्रिकेट क्लब आफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टी20 टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका मिली जीत के इतिहास को दोहराना चाहेगी। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की श्रृंखला में 3-1 से जीत मिली थी। टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज मिताली राज और स्मृति मंधाना से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को काफी उम्मीदें होगी।
हरमनप्रीत को बनाना होगा बड़ा स्कोर -
पिछले साल महिला वर्ल्ड कप में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाली हरमनप्रीत का बल्ला पिछले काफी दिनों से खामोश है। ऐसे में कप्तान कौर को इस सीरीज में लंबी पारी खेलने की चुनौती होगी। साथ ही स्मृति मंदाना को अपनी बेहतरीन फार्म को बरकरार रखना होगा। टीम में वेदा कृष्णमुर्ति और आलराउंडर पूजा वस्त्राकर भी हैं। इन दोनों ने पिछले दिनों में अच्छी पारियां भी खेली हैं।
अब भारतीय टीम इस प्रकार है-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति, जेमिमाह रोड्रिगेज, अनुजा पाटिल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकार, रुमेली धर, मोना मेशराम और राजेश्वरी गायकवाड़।
ऑस्ट्रेलिया की टीम : मेग लैनिंग (कप्तान), राचेल हेन्स (उप कप्तान), निकोला केरी, एशली गार्डनर, एलिसा हिली, जेस जोनासन, डेलिसा किमिंस, सोफी मोलाइनिन, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, नाओमी स्टालेनबर्ग, एलेस विलानी, अमांडा-जेड वेलिंगटन।
Published on:
21 Mar 2018 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
