South Africa vs England, Champions Trophy 2025 Highlights: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 11वां मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला गया। कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और रासी वान डेर डुसेन के तूफानी अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड को सात विकेट से हारा दिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप बी का टेबल टॉप कर लिया है और सेमीफाइनल में जगह बना ली है।