
भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां पर जाने से बड़े-बड़े से रोग दूर हो जाते हैं, लेकिन क्या आपने सुना है कि मध्य प्रदेश में एक ऐसा गांव भी है जहां के लोगों की उंगलिया रात को गायब हो जाती हैं। दरअसल, यह मामला थोड़ा दिल दहलाने देने वाला है। लेकिन यही सच है। कहते है कि मध्यप्रदेश के हामूखेड़ी गांव की बस्ती में चूहों का ऐसा आंतक है कि वह रोज घर के सो रहे जिंदा इंसानों का मांस खा जाते हैं।
करीब 250 लोगों में से 50 की उम्र पार कर चुके कई लोग कुष्ठ रोग से पीड़ित हैं। कुछ रोग के कारण उनकी हाथ, पैर की उंगुलिया सिकुड़ गई हैं और शरीर के कई हिस्से सुन्न पड़ गए हैं। जिससे उन्हें यदि सुई भी चुभाई जाए तो उन्हें पता नही चलता। यही वजह है कि उनके शरीर को जंगली चूहे खाते हैं तो उन्हें पता ही नहीं चलता।
इस गांव में 80 साल की मांगूबाई कुष्ठ रोग से पीड़ित है। एक दिन मांगूबाई जब सुबह उठी तो उसके दाएं पर की दो उंगुलिया नहीं थीं। पैर के घाव पर मक्ख्यिां भिनभिना रही थीं। धीरे-धीरे उसके हाथ-पैर में जख्म बढ़ते गए और मांस गायब होता रहा।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके यहां कोई डॉक्टर भी नहीं है, जिनसे वो इलाज करवा सकें। एक डॉक्टर था तो वो रिटायर हो गया, जिसके बाद कोई भी यहां नहीं आया।
Published on:
08 Dec 2020 12:28 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
