6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘संजू सैमसन को अपना पोटेंशियल नहीं पता’, रवि शास्त्री ने संजू सैमसन को लेकर कही बड़ी बात

शास्त्री ने कहा, 'संजू सैमसन एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं। हालांकि उन्हें अपनी क्षमता का अहसास नहीं हुआ है। सैमसन जिस तरह के प्लेयर हैं अगर वह अपने करियर का अंत एक महान खिलाड़ी के तौर पर नहीं करते हैं तो मुझे निराशा होगी।'

less than 1 minute read
Google source verification
sanjoo.png

Ravi Shastri on Sanju Samson: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है। युवा विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन की वनडे टीम में वापसी हुई है। सैमसन को जब -जब मौका मिला है उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद चयनकर्ता उन्हें वनडे में नज़र अंदाज़ करते रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अब उन्हें लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा कि सैमसन को अभी भी अपनी पूर्ण क्षमता का एहसास किया जाना बाकी है।

शास्त्री ने आईसीसी से बातचीत में कहा कि सैमसन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी अपनी क्षमता को जानना बाकी है और अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उन्हें बहुत ही ज्यादा निराशा होगी। उन्होंने कहा कि संजू एक मैच विजेता बल्लेबाज है, लेकिन उनके साथ ऐसा हो नहीं पा रहा है। शास्त्री ने कहा, 'अगर वह अपने करियर का शानदार ढंग से समापन नहीं कर पाते हैं, तो मुझे बहुत ही ज्यादा निराश होगी।'

शास्त्री ने कहा, 'एक कोच के तौर पर अगर रोहित शर्मा ने मेरे टेस्ट टीम में ओपनर के तौर पर रेगुलर नहीं खेल रहे हैं तो मुझे निराशा होती। संजू सैमसन के लिए भी मुझे ठीक वैसा ही महसूस होता है जब वह टीम में नहीं होते हैं तो।' इसी साल भारत में होने वाले विश्व कप से पहले संजू सैमसन के पास टीम इंडिया में अपनी जगह पुख्ता करने का बेहतरीन मौका है। ऋषभ पंत चोटिल हैं और बहुत कम उम्मीद है कि वह विश्व कप में खेल पाएंगे। वहीं केएल राहुल भी पूरी तरह अभी फिट नहीं हुए हैं। इसके अलावा राहुल अपने फॉर्म को लेकर भी लगातार संघर्ष कर रहे हैं।