
Ravi Shastri
इस साल का टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप (T-20 Cricket World Cup) इसी महीने की 16 तारीख यानि की आने वाले रविवार से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहा है। हर क्रिकेट प्रेमी इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटऱ और कोच तथा वर्तमान कमेंटेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने हाल ही में एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने ऐसी 4 टीमों का नाम बताया है जो उनके अनुसार इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप जीतेंगी।
क्या है रवि शास्त्री की भविष्यवाणी?
मुंबई में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (Press Club Of India) के एक कार्यक्रम के दौरान रवि शास्त्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इंडिया (India), ऑस्ट्रेलिया (Australia), इंग्लैंड (England) और पाकिस्तान (Pakistan) इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुँचेगी। रवि शास्त्री का मानना है कि इन चारों टीमों में से ही कोई एक इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप जीतेगी।
यह भी पढ़ें :- यह लोकप्रिय क्रिकेटर फिर बन सकेगा ऑस्ट्रेलिया का कप्तान, बोर्ड हटा सकता है बैन
टीम इंडिया को बताया मज़बूत दावेदार
रवि शास्त्री ने इस कार्यक्रम में कहा कि टीम इंडिया शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ टी-20 सीरीज़ भी जीती है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैचों में भी शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की है। ऐसे में शास्त्री के अनुसार टीम इंडिया इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए मज़बूत दावेदार है।
यह भी पढ़ें :- ICC T20 World Cup: यह होगी टूर्नामेंट की ऑफिशियल कार
Published on:
13 Oct 2022, 3:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.