10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WTC Final: रोहित शर्मा की कप्तानी से दुखी रवि शास्त्री, उनकी मानसिकता पर उठाए सवाल

शास्त्री ने कहा कि पहला दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की मानसिकता सही नहीं है। ये नकारात्मक मानसिकता है। अगर मानसिकता सकारात्मक होती तो आप पहले बल्लेबाजी का फैसला करते।'

less than 1 minute read
Google source verification
ravi.png

India vs Australia World Test championship final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस हाईवोल्टेज मुक़ाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 327 रन बना दिये और भारत की बैकफुट पर धकेल दिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के दायें हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए शतक जड़ दिया।

भारत के इस निराशाजनक प्रदर्शन से फैंस और क्रिकेट पंडित दोनों ही नाराज़ है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कप्तान रोहित शर्मा की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं। पिच पर घास होने और बादल छाए रहने के कारण भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। जो शास्त्री को पासन नहीं आया और उन्होंने इसे नकारात्मक मानसिकता बताया है।

शास्त्री ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद आईसीसी से कहा, 'पहला दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की मानसिकता सही नहीं है। आप चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतरे। ये नकारात्मक मानसिकता है। अगर मानसिकता सकारात्मक होती तो आप पहले बल्लेबाजी का फैसला करते।'

पूर्व भारतीय कोह ने कोच, 'पहले बल्लेबाजी करना चाहिए था। पहला सत्र संभल कर खेलते और फिर देखते कि क्या आप दिन में 250 रन तक पहुंच सकते हो। बहुत बड़े स्कोर के बारे में नहीं सोचते और अगर परिस्थितियां बेहतर होती और पहला सत्र अच्छा निकल जाता तो आप इससे भी बड़ा स्कोर बना सकते थे।