12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्यकुमार या कोहली नहीं रवि शास्त्री ने इस खिलाड़ी को बताया ‘एक्स-फैक्टर’, कहा- इस प्लेयर का टीम में होना बहुत जरूरी!

रवि शास्त्री चाहते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर उतरे जो छोटी बाउंड्री वाले एडीलेड ओवल पर टीम का 'एक्स फैक्टर' साबित होंगे। शास्त्री ने कहा,''दिनेश टीम का खिलाड़ी है लेकिन इंग्लैंड या न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए आपको आक्रामक खब्बू बल्लेबाज की जरूरत है।''

less than 1 minute read
Google source verification
ravi_sha.png

t20 world cup 2022 भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि वह अनुभवी दिनेश कार्तिक से आगे युवा ऋषभ पंत को 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल करेंगे, जो टीम के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। भारत टूर्नामेंट में कार्तिक को विकेटकीपर-सह-विशेषज्ञ फिनिशर के रूप में लेकर गया है। लेकिन रविवार को मेलबर्न में जिम्बाब्वे के ग्रुप 2 के खिलाफ अपने अंतिम सुपर 12 मैच के लिए कार्तिक की जगह पंत को चुना गया।

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पंत ने 14वें ओवर में सीन विलियम्स की गेंद पर फ्लैट स्लॉग-स्वीप खेला। लेकिन रयान बर्ल द्वारा कैच आउट हो गए। उन्होंने कहा, "दिनेश टीम के लिए एक शानदार खिलाड़ी हैं। लेकिन जब इंग्लैंड या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की बात आती है, तो उनके आक्रमण को देखते हुए, मुझे लगता है कि आपको एक मजबूत बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है, जो मैच विजेता के रूप में उभर सकें।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अपने दम पर एक मैच जीता, एक दिवसीय मैच (मैनचेस्टर में नाबाद 125)। मैं पंत के साथ जाऊंगा, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह यहां खेले, बल्कि वह सेमीफाइनल में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।"

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि भारतीय टीम ने पंत की क्षमताओं में कभी विश्वास नहीं खोया है, शास्त्री ने बताया कि युवा खिलाड़ी एडिलेड में छोटी बाउड्रियों के माध्यम से रन बनाने में कैसे उपयोगी हो सकते हैं। पंत तेज और स्पिन गेंदबाजी विभाग में विविधता से भरपूर इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ असरदार साबित होंगे।"