5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रविचन्द्र अश्विन ने रमीज राजा को दिया करारा जवाब, कहा – इज्जत हार-जीत से नहीं…..

रमीज राजा के इस बयान पर अब भारतीय स्पिनर रविचन्द्र अश्विन कि प्रतिकृया आई है। अब उनके इस बयान पर अश्विन ने कहा कि विपक्ष का सम्मान करना हार जीत से तय नहीं होता।

2 min read
Google source verification
ashwin.png

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने हाल ही में भारतीय टीम को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने अब पाकिस्तान को इज्जत देना शुरू कर दिया है। रमीज राजा के इस बयान पर अब भारतीय स्पिनर रविचन्द्र अश्विन कि प्रतिकृया आई है। अब उनके इस बयान पर अश्विन ने कहा कि विपक्ष का सम्मान करना हार जीत से तय नहीं होता।

अश्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'विपक्ष का सम्मान करना कोई ऐसी चीज नहीं है जो जीत और हार के साथ आती हो। हम निश्चित रूप से उस पाकिस्तानी टीम का सम्मान करते हैं। लेकिन देखिए, यह क्रिकेट का खेल है। यह प्रतिद्वंद्विता काफी बड़ी है और दोनों देशों के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है। लेकिन दिन के अंत में बतौर क्रिकेटर और इस खेल को खेलने वाले व्यक्ति के रूप में आप समझते हैं कि जीत और हार खेल का हिस्सा है। खासकर टी20 प्रारूप में अंतर काफी का करीब होता है।'

पिछले 12 महीनों में पाकिस्तान ने भारत से तीन में से दो मैच जीते हैं। इसमें टी20 वर्ल्ड कप 2021 में दस विकेट से मिली करारी शिखास्त भी शामिल है। रमीज राजा ने कहा था कि पाकिस्तान ने भारतीय टीम के खिलाफ अपने पिछले कुछ मैचों से अंडरडॉग होने का तमगा छोड़ना शुरू कर दिया है। रमीज राजा ने कहा, 'यह स्किल और टैलेंट से अधिक एक मानसिक मैच है। इसलिए दि आप स्वभाव से मजबूत हैं एवं मानसिक रूप से केंद्रित हैं और हार मानने को तैयार नहीं हैं, तो कोई भी छोटी टीम एक बड़ी टीम को हरा सकती है। पाकिस्तान जब भी भारत के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करता था तो वह अंडरडॉग रहता था। लेकिन हाल ही में उन्होंने हमारा सम्मान करना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें लग रहा है कि पाकिस्तान कभी भी हरा सकता है। '

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपने अभियान का आगाज 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। अपने शुरुआती मैच से पहले भारत को ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेलने हैं। भारतीय टीम इन अभ्यास मैचों के लिए ब्रिसबेन रवाना होने से पहले पर्थ में अभ्यास कर रही है।