
Ravindra Jadeja India ve England: इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पहली पारी में 190 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने यह मैच 28 रनों से गवां दिया। अब इस हार के बाद भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जडेजा को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन चोट लग गई थी। रविवार को बल्लेबाजी के दौरान रन दौड़ते समय जडेजा की हैमस्ट्रिंग खिच गई थी, जिसके बाद वे मैदान में लंगड़ाते हुए नज़र आए थे। जडेजा जांघ के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए दर्द में दिखे। हालांकि अभी इसको लेकर कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। ये क्रैंप था या फिर कोई चोट इसको लेकर टीम फिजीओ ने अबतक कोई अपडेट नहीं दिया है।
कोच राहुल द्रविड़ ने जडेजा की फिटनेस के बारे में जानकारी की कमी को स्वीकार करते हुए अपनी बात रखी। द्रविड़ ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे अभी तक फिजियो से बात करने का मौका नहीं मिला है। मैं उनसे बात करूंगा और देखूंगा कि मामला क्या है।'
क्रिकबज की मानें तो हैदराबाद में रविवार को ही उनके कुछ स्कैन कराए गए थे, जिसकी रिपोर्ट मुंबई भेजी गई है, जिसके बारे में आज यानी सोमवार को ज्यादा जानकारी सामने आएगी। अगर वाइजैग में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में जडेजा बाहर होते हैं तो भारत को बड़ा झटका लगेगा। गेंदबाज के रूप में उनकी कमी चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पूरी कर देंगे। लेकिन जो योगदान जडेजा ने बल्ले से पहले टेस्ट में दिया है। उसकी कमी भारत को खलेगी।
पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इस मुक़ाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं और उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कमजोर नज़र आ रही है। हैदराबाद टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का एक मुख्य कारण भारत की कमजोर बल्लेबाजी था। भारत ने इस मैच में बड़ी पार्टनरशिप की कमी खली।
पहली पारी में केएल राहुल ने 86 और रवींद्र जडेजा ने 87 रन बनाए थे। निचले क्रम में केएस भरत ने 41 और अक्षर पटेल ने 44 रन बनाए। मगर दूसरी पारी में भारतीय टीम एक बड़ी पार्टनरशिप के लिए तरस गई। वहीं भारतीय टीम के लिए इस मैच में सबसे बड़ा सिरदर्द टॉप ऑर्डर रहा। शुभमन गिल (23) और रोहित शर्मा (24) पहली पारी में फ्लॉप रहे। इसके बाद जब दूसरी पारी में 231 रनों का टारगेट चेज करने उतरे तब भी यही समस्या देखने को मिली। इस बार शुभमन खाता भी नहीं खोल सके।
Published on:
29 Jan 2024 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
