27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रवींद्र जडेजा की 6 गेंदों पर पड़े थे 6 छक्के, धोनी के चेहरे का उड़ा था रंग

रवींद्र जडेजा भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के टॉप ऑलराउंडर में शुमार हैं। रवींद्र जडेजा ने अपने ऑलराउंड खेल के दमपर अपना लोहा मनवाया है लेकिन, टी-20 मैच में उनकी 6 गेंदों पर लगातार 6 सिक्स रन पड़ चुके हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 31, 2022

Ravindra Jadeja was hammered for six consecutive sixes

Ravindra Jadeja

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने शानदार खेल के दमपर क्रिकेट के हर फॉर्मेट में दिल जीता है। बैटिंग हो, बॉलिंग हो या फिर फिल्डिंग रवींद्र जडेजा हर डिपार्टमेंट में अव्वल हैं यही वजह है कि इस वक्त वो भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के टॉप ऑलराउंडर में शुमार हैं। रवींद्र जडेजा के बारे में एक बात बेहद कम लोग जानते हैं कि वो भी लगातार 6 गेंदों पर 6 सिक्स खा चुके हैं। बारबाडोस में टी20 विश्व कप 2010 के ग्रुप एफ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रवींद्र जडेजा की लगातार 6 गेंदों पर 6 सिक्स पड़े थे।

भारत का यह पहला मैच था। फ्लैट विकेट पर मजबूत आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का सामना करते हुए, रवींद्र जडेजा गेंद से पूरी तरह से बेबस नजर आए थे। केंसिंग्टन ओवल में खेले गए इस मुकाबले में उनकी लगातार 6 गेंदों पर 6 सिक्स पड़े थे लेकिन, अलग-अलग सेट में। ऑस्ट्रेलियाई पारी के चौथे ओवर के अंतिम 3 गेंदों पर पहले उन्हें लगातार 3 सिक्स पड़े।


शेन वॉटसन ने जडेजा की गेंदों को स्टेडियम पार कराने का काम किया। वहीं वॉटसन द्वारा रवींद्र जडेजा पर अपना गुस्सा उतारने के बाद, डेविड वार्नर ने जडेजा के अगले ओवर की शुरुआत में लगातार 3 सिक्स जड़ दिए। ये ऑस्ट्रेलियाई पारी का 10 वां ओवर था। वहीं युवा जडेजा को पिटता देखकर टीम इंडिया के कप्तान एम एस धोनी के चेहरे का रंग भी उड़ गया था।


इसके बाद धोनी जडेजा को अगला ओवर देने की हिम्मत नहीं कर पाए। उस मैच में रवींद्र जडेजा ने 2 ओवर में 38 रन लुटाए थे। भारत के सामने 185 का स्कोर चेस करने के लिए था लेकिन, टीम इंडिया 49 रनों से इस मैच को हार गई।
यह भी पढ़ें: जैक कैलिस ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग