Phil Salt on Virat Kohli: IPL 2025 का रोमांच जारी है, इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर फिल साल्ट की ओर से दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर हैरान करने वाला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उन्हें दोस्त नहीं बल्कि सहकर्मी बताया है। हालाकि इसको लेकर विवाद ना हो, इसलिए उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इंग्लैंड के खिलाड़ी से पूछा गया कि आपने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि IPL में कोई दोस्त नहीं होता। जब आप विराट के साथ खेलते हैं तो क्या आप उनके दोस्त होते हैं या नहीं? जवाब में इस पर फिल साल्ट ने कहा कि विराट कोहली मेरे सहकर्मी है।