
Ricky Ponting Admitted To Hospital: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की कमेंटरी के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत पर्थ हॉस्पिटल ले जाया गया है। चैनल 7 की ओर से कमेंटरी कर रहे पोंटिंग को लंच टाइम के आस-पास हॉस्पिटल ले जाया गया।
ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लांच के बाद पोंटिंग को अपनी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी, जिसके बाद उन्हें पर्थ हॉस्पिटल ले जाया गया। पोंटिंग के सहयोगियों ने कहा है कि अब उनकी हालत स्थिर है। वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और इसलिए एहतियाती जांच के लिए अस्पताल गए थे।
तबीयत खराब होने के बाद वे तीसरे सेशन में कमेंट्री करते नहीं कर पाएंगे। चैनल 7 के स्पोक्सपरसन ने कहा, 'रिकी पोंटिंग की तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से वह तीसरे दिन बाकी बचे हुए सेशन में कमेंटरी नहीं करेंगे। अभी यह पता नहीं है कि क्या पोंटिंग इस टेस्ट के बचे हुए दिनों में कमेंटरी करेंगे या नहीं?'
पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार वनडे में (2003, 2007) वर्ल्ड चैंपियन बनी। पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 168 टेस्ट, 375 वनडे और 17 टी20 खेले हैं।
टेस्ट में उनके नाम 13,378 रन, वनडे में 13,704 रन और टी20 में 401 रन हैं। टेस्ट में पोंटिंग के नाम 41 शतक और 62 अर्धशतक, वनडे में 30 शतक और 82 अर्धशतक और टी20 में दो अर्धशतक हैं। इसके अलावा पोंटिंग टेस्ट में पांच और वनडे में तीन विकेट भी ले चुके हैं।
Updated on:
2 Dec 2022, 3:21 PM IST
Published on:
2 Dec 2022, 3:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.